West Asia संकट गहराया: दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन गिरने से 4 घायल

Table Of content

Tags :
0:00 --:--

West Asia Crisis: ईरान संकट के बीच बुधवार (11 मार्च 2026) को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास दो ड्रोन गिरने की घटना सामने आई है। दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दो ड्रोन दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास गिरे, जिससे आसपास मौजूद लोगों को चोटें आईं। घायलों में दो घाना के नागरिक, एक बांग्लादेशी और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं। भारतीय नागरिक को मध्यम स्तर की चोटें आई हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं।

दुबई प्रशासन ने कहा कि इस घटना के बावजूद एयर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है और उड़ानों के संचालन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।

West Asia में बढ़ता तनाव

ईरान को लेकर चल रहे संकट के 12वें दिन गulf क्षेत्र में कई अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले हुए हैं। इससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।

अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान के कारण कई एयरलाइंस को उड़ानें रद्द, री-शेड्यूल या दूसरे मार्ग से संचालित करनी पड़ रही हैं। मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे के चलते पश्चिम एशिया के कई देशों का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

उड़ानों और ऊर्जा बाजार पर असर

इस संकट का असर वैश्विक विमानन और ऊर्जा बाजार पर भी पड़ा है।
ईंधन की कीमतों में तेजी आई है और कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा है।

यूएई की प्रमुख एयरलाइंस Emirates और Etihad ने कुछ उड़ानें फिर से शुरू की हैं, लेकिन वे अभी भी अपनी पूरी क्षमता से कम संचालन कर रही हैं।

गौरतलब है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जहां पिछले साल करीब 10 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की थी।

Amit Singh

Comments 0 Comment

No comments yet

Be the first reader to share your thoughts on this article।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Reader Feedback

पाठकों की प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यदि आपको किसी समाचार, लेख या सामग्री के संबंध में कोई सुझाव, सुधार या शिकायत दर्ज करनी हो तो आप हमें ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। हमारी संपादकीय टीम प्राप्त प्रतिक्रिया की समीक्षा करती है और आवश्यक होने पर उचित कार्रवाई करती है।

Email : editor@buddanchalpost.com

Related Post

न्यूज़लेटर

सबसे ताज़ा खबरें सब्सक्राइब करें

सीधे आपके इनबॉक्स में डिलीवर होती हैं

© 2026 Buddanchal. All rights reserved

आपका फीडबैक

अपनी राय देने के लिए फीडबैक फॉर्म का इस्तेमाल करें.

* वाले सभी खानों को भरना जरूरी है.

आपका संदेश
0/2000
आपका संपर्क
Buddanchal Post
बुंदेलखंड की आवाज़
तकनीकी